Wednesday, June 17, 2026
Home झारखंडक्रिकेट 10वीं कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट : सीसीएल ने जीता खिताब

10वीं कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट : सीसीएल ने जीता खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। हिमांशु के शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन (36 रन व 5 रन देकर 4 विकेट) की बदौलत मेजबान सीसीएल ने 10वीं कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। बीएयू मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में सीसीएल ने डब्लूसीएल को आसानी से 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डब्लूसीएल की पूरी टीम 19.3 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। टीम के मात्र तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक का आंकड़ा छू पाए।

कृष्णा ने 19, भोला ने 16 व अजय ने 14 रन की पारी खेली। सीसीएल की ओर से हिमांशु ने 5 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि रवि ने 2 रन देकर 2 विकेट, विक्की ने 10 रन देकर 2 विकेट और कप्तान प्रकाश ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए।

सीसीएल ने 101 रन के विजयी लक्ष्य को 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। हिमांशु के अलावा प्रकाश ने नाबाद 12, कबिस ने 13 और श्रीचंद ने 14 रन बनाए। सीसीएल को अतिरिक्त के रूप में 21 रन भी मिले। डब्लूसीएल के भोला ने 2 विकेट लिए।

बीएयू के मैदान में खेली जा रही कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बंगाल से लेकर तेलंगाना तक की 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट सीसीएल के प्रकाश गहलौत, प्लेयर ऑफ द फाइनल सीसीएल अमितेश, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सीसीएल के कविश कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सीसीएल के प्रकाश गहलौत तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज डब्लूसीएल के संजय आलम को पुरस्कृत किया गया।

फाइनल की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक कार्मिक आर एस महापात्र व विशिष्ट अतिथि टौरियन वल्र्ड स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार व पूर्व खेल प्रशासक देवल सहाय ने टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सीसीएल के प्रबंधक खेल आदिल हुसैन, मुन्ना प्रसाद, समरेंद्र, रवि प्रधान, अमृतांशु समेत सीसीएल के कई अधिकारी-कर्मचारियों समेत बीएयू क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
फोटो साभार : sportsjharkhand.com

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.