Friday, June 5, 2026
Home Slider मधेपुरा में जोनल राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 24 अक्टूबर को

मधेपुरा में जोनल राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 24 अक्टूबर को

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा। मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में पहली बार बिहार राज्य कबड्डी संघ के निर्देशानुसार मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में बी आर आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरलीगंज के प्रांगण में 48वीं बिहार राज्य स्तरीय जूनियर जोनल बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित किया गया है।

उक्त बातों की जानकारी मधेपुरा जिला कबड्डी संध सचिव सह जोनल प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का संयोजक बी आर आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरलीगंज के निदेशक मानव कुमार सिंह एव उप संयोजक मुरलीगंज प्रखण्ड कबड्डी संध सचिव बिमल कुमार भारती को बनाया गया हैं।

सभी मेच रेफरी बोर्ड संयोजक रितेश रंजन की देखरेख में संपन्न होगा। प्रतियोगिता का समय सुबह10 से शाम चार बजे तक है। इस प्रतियोगिता में पूणियां, सहरसा, सुपौल किशनगंज अररिया एवं मधेपुरा की बालक एव बालिका टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता में जो टीम विजेता होगी वो सुपर लीग में भाग लेगी। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक अंतरराष्ट्रीय रेफरी राणा रंजीत होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.