Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट गया जिला क्रिकेट लीग में युवराज सीसी विजयी, रंजन चमके

गया जिला क्रिकेट लीग में युवराज सीसी विजयी, रंजन चमके

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में गया कॉलेज खेल परिसर में चल रही विष्णु सिंह गया ए डिवीजन क्रिकेट लीग में युवराज क्रिकेट क्लब ने यंगस्टर क्रिकेट क्लब को 126 से हराया।

युवराज क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 243 रन बनाए। रंजन राज ने शानदार 75 रनों की पारी खेली। ताबिश मासूम ने 9 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिया।

यंगस्टर क्रिकेट क्लब की टीम 117 रन पर सिमट गई। अभिषेक कुमार ने 51 रनों की पारी खेली। मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिया।
इस अवसर पर गया जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, सचिव पुलस्कर सिंह, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार सिंहा, विनय कुमार कन्वेर रजनीकांत, अरशद साहिब मौजूद थे। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी आयुष कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.