Tuesday, June 16, 2026
Home Slider युवा कबड्डी सीरीज मानसून एडिशन : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया ट्रॉफी का अनावरण

युवा कबड्डी सीरीज मानसून एडिशन : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया ट्रॉफी का अनावरण

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। स्थानीय खेलगांव स्थित हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में चल रहे युवा कबड्डी सीरीज के मानसून एडिशन की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण शुक्रवार को किया गया। ट्रॉफी का अनावरण झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने किया। अनावरण के दौरान बिपिन कुमार सिंह, (सचिव, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड), गोपाल ठाकुर मौजूद थे।

शुक्रवार को खेले गए मैचों में मराठा मार्वल्स,हम्पी हीरोज,अरावली ऐरोस और मुर्थल मैग्नेट्स ने जीत हासिल की।


मैच नंबर – 54
मराठा मार्वल्स बनाम विजयनगर वीर्स
बूस्टर राउंड के तीसरे दिन के पहले मुक़ाबले में उत्तर प्रदेश के मराठा मार्वल्स ने उत्तर प्रदेश के ही विजयनगर वीर्स को हराया
फाइनल स्कोर: मराठा मार्वल्स – 39 विजयनगर वीर्स – 37

बेस्ट रेडर – निखिल (मराठा मार्वल्स) 15 रेड अंको के साथ
बेस्ट डिफेंडर – कृष्ण नागर (विजयनगर वीर्स) 4 टैकल अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – निखिल (मराठा मार्वल्स)
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया

बेस्ट रेडर, डिफेंडर एवं कबड्डी का कमाल अवार्ड आदरणीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, झारखण्ड विधान सभा के द्वारा वितरित किया गया

मैच नंबर – 55
हम्पी हीरोज बनाम पेरियार पैंथर्स
बूस्टर राउंड के तीसरे दिन के दूसरे मुक़ाबले में हरियाणा के हम्पी हीरोज ने हरियाणा के ही पेरियार पैंथर्स को हराया
फाइनल स्कोर: हम्पी हीरोज – 52 पेरियार पैंथर्स – 37

बेस्ट रेडर – नितिन धनकर (हम्पी हीरोज) 18 रेड अंको के साथ
बेस्ट डिफेंडर – मनदीप रुहल (हम्पी हीरोज) 4 टैकल अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – अजय गुलिया (पेरियार पैंथर्स)
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया

बेस्ट रेडर, डिफेंडर एवं कबड्डी का कमाल अवार्ड श्री तेजनारायण माधव, लीड जूरर, युवा कबड्डी सीरीज के द्वारा वितरित किया गया

मैच नंबर – 56
अरावली ऐरोस बनाम काज़ीरंगा रहिनोस
बूस्टर राउंड के तीसरे दिन के तीसरे मुक़ाबले में राजस्थान के अरावली ऐरोस ने हरियाणा के काज़ीरंगा रहिनोस को हराया
फाइनल स्कोर: अरावली ऐरोस – 42 काज़ीरंगा रहिनोस – 30

बेस्ट रेडर – विशाल चौधरी (अरावली ऐरोस) 9 रेड अंको के साथ
बेस्ट डिफेंडर – अंकित जाट (अरावली ऐरोस) 8 टैकल अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – अर्जुन चौधरी (अरावली ऐरोस)

तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया

बेस्ट रेडर, डिफेंडर एवं कबड्डी का कमाल अवार्ड श्री संदीप यादव, स्पोर्ट्स फोटोग्राफर के द्वारा वितरित किया गया

मैच नंबर – 57
पंचाला प्राइड बनाम मुर्थल मैग्नेट्स
बूस्टर राउंड के तीसरे दिन के चौथे मुक़ाबले में हरियाणा के मुर्थल मैग्नेट्स ने बिहार के पंचाला प्राइड को हराया
फाइनल स्कोर: मुर्थल मैग्नेट्स – 53 पंचाला प्राइड – 36

बेस्ट रेडर – उमेश पवांर (मुर्थल मैग्नेट्स) 21 रेड अंको के साथ
बेस्ट डिफेंडर – संजय धूल (मुर्थल मैग्नेट्स) 5 टैकल अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – उमेश पवांर (मुर्थल मैग्नेट्स)
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया

बेस्ट रेडर, डिफेंडर एवं कबड्डी का कमाल अवार्ड श्री लखी कांत साहू, सचिव, चतरा जिला कबड्डी संघ, झारखंड के द्वारा वितरित किया गया

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.