Wednesday, April 22, 2026
Home Slider यूथ क्रिकेट एकेडमी और सीएबी टाइगर क्वार्टरफाइनल में

यूथ क्रिकेट एकेडमी और सीएबी टाइगर क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। क्रिकेट एकेडमी ऑफ टाइगर और यूथ क्रिकेट एकेडमी की टीम आज जीत दर्ज कर सीएबी चैलेंजर्स कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर स्थित सीएबी ग्राउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में आज सीएबी ड्रेगन की टीम पहले बैटिंग करते हुए 11.2 ओवर में 53 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में सीएबी टाइगर के बल्लेबाजों ने जीत के लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए 6.2 ओवर में 54 रन बना कर अपनी टीम को दस विकेट से विजयी बना दिया। विजेता टीम के तन्मय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वीटेक कंप्यूटर के एमडी रॉनित नारायण ने प्रदान किया।

टूर्नामेंट के पांचवें प्री क्वार्टरफाइनल में अश्विनी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 136 रन बनाया। नंद किशोर ने 11 चौका के सहारे 60 रन बनाये। जवाब में यूथ क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने 17.2 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बना कर अपनी टीम को पांच विकेट से विजयी बना दिया। विजेता टीम के नवलेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर यतेंद्र कुमार ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर प्री क्वार्टरफाइनल
सीएबी ड्रेगन : 11.2 ओवर में 53 रन पर ऑल आउट आयुष 16 रन, साहिल 12 रन, अतिरिक्त 11,आलोक 3/6, कासिफ 2/8, कृष 2/4,तन्मय 2/4
सीएबी टाइगर : 6.2 ओवर में 54 रन बिना नुकसान के, गोविंद 29 रन,तन्मय 11 रन,अतिरिक्त 14 रन

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

दूसरा मैच
अश्विनी क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में चार विकेट पर 136 रन, नंद किशोर 60 रन, अमन 27 रन, गौरव 20 रन, अतिरिक्त 23 रन, अनुराग 1/44, शुभम 1/21, नवलेश 1/6, रन आउट-1

यूथ क्रिकेट एकेडमी : 17.2 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन, सोनू 34 रन, हर्ष 31 रन, अमित 21 रन, नवलेश 11 रन, अतिरिक्त 13 रन, आदर्श 2/21, शुभम 2/36, रन आउट-1

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights