पटना। दानिश (50 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी, गोपालगंज को 107 रन से हरा कर राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़ी जीत हासिल की।
राजधानी पटना से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में वाईसीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। वाईसीसी पहले बैटिंग करते 25 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाये।
वाईसीसी की ओर से उत्तम ने 18 गेंदों में 3 चौका की मदद से 16, राघवेंद्र प्रताप ने 16 गेंद में 2 चौका की मदद से 11,विराट पांडेय ने 26 गेंद में 15, रौशन कुमार ने 8 गेंद में 2 छक्का की मदद से 12,हर्ष ने 46 गेंद में 2 चौका व 2 छक्का की मदद से नाबाद 35, दानिश ने 24 गेंद में 4 चौका व 4 छक्का की मदद से 50 रन बनाये।
जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी, गोपालगंज की ओर से प्रियांशु ने 35 रन देकर दो, सौरभ ने 28 रन देकर 3,मेंहदी हसन ने 12 रन देकर 1,नवीन यादव ने 17 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में वाईसीसी के गेंदबाजों के आगे जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज बेवस नजर आए और पूरी टीम 14.1 ओवर में 59 रन पर आउट हो गई। शशांक उपाध्याय ने 11, प्रियांशु ने 18 रन बनाये। अतिरिक्त से 10 रन बने।
वाईसीसी की ओर से राघवेंद्र प्रताप ने 10 रन देकर 1,अभिनव सिंह ने 10 रन देकर 1,सूरज आर्या ने 5 रन देकर 2,सत्यम कुमार ने 7 रन देकर 2 और दानिश ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
वाईसीसी के दानिश प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर बने जबकि जेनेक्स के सौरभ बेस्ट बॉलर रहे।
संक्षिप्त स्कोर
वाईसीसी : 25 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन उत्तम 16 रन, राघवेंद्र प्रताप 11 रन, विराट पांडेय 15 रन, रौशन कुमार 12 रन, हर्ष नाबाद 35 रन, दानिश 50 रन, अतिरिक्त 21 रन,प्रियांशु 2/35,सौरभ 3/28, मेंहदी हसन 1/12, नवीन यादव 2/17.
जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी गोपालगंज : 14.1 ओवर में 59 रन पर ऑल आउट शशांक उपाध्याय 11 रन, प्रियांशु 18 रन, अतिरिक्त 10 रन, राघवेंद्र प्रताप 1/10, अभिनव सिंह 1/10, सूरज 2/5, सत्यम कुमार 2/7, दानिश 3/21






- बीसीए अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में टीम ए ने बी को हराया

- बिहार की कबड्डी प्लेयर रिया ने एशियाड खेलने की ओर बढ़ाए कदम

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : साधनापुरी के कृष का दोहरा शतक

- नजर न लग जाए’, इसलिए मैदान नहीं पहुंचे मानव सुथार के पिता

- India vs Afghanistan Test Match: अफगानिस्तान पर भारत की मजबूत पकड़

- जमशेदपुर में आयोजित हुई खेलो इंडिया अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग

- विश्व साइकिल दिवस पर पटना में आम से लेकर खास ने चलाई साइकिल

- वैभव सूर्यवंशी : एक हीरा, कई सवाल: सितारा उगा है, व्यवस्था कब जागेगी?
