Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट के सेमीफाइनल में

वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के शाखा मैदान पर शुक्रवार से शुरू राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने मिथिला क्रिकेट एकेडमी को 17 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के मोहित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस मिथिला क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए मोहित कुमार (50 रन) के अर्धशतक की बदौलत 25 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाये। अतिरिक्त से 64 रन बने।

जवाब में मिथिला क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में अर्जुन कुमार (74) और अंकुर (54 रन) के अर्धशतक के बाद भी चार विकेट पर 173 रन ही बनाये। अतिरिक्त से 5 रन बने। कल क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार बनाम क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के बीच मैच खेला जायेगा।

संक्षिप्त स्कोर
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 25 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन, मोहित 50 रन, रोहित कुमार 29 रन, श्रेयांश राज 17 रन, राजकमल 3/29, अनिरुद्ध 2/38, अंकुर 1/3
मिथिला क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में चार विकेट पर 173 रन अर्जुन कुमार 74 रन, अंकुर 54 रन, प्राणकुर 15 रन, अमत्र्य 2/20, सागर 1/42, विक्रम 1/49

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.