Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट YCC Challenger Trophy में वाईसीसी ब्लू जीता, पवन मैन ऑफ द मैच

YCC Challenger Trophy में वाईसीसी ब्लू जीता, पवन मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के शाखा मैदान पर स्थित वाईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गए मैच में वाईसीसी ब्लू ने वाईसीसी येलो को 57 रन से पराजित किया।
टॉस वाईसीसी ब्लू ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट पर 241 रन बनाये। पवन ने 76, तेजस्वी चौहान ने 68 और मोहित ने 39 रन बनाये। पर्पल की ओर से पीयूष ने 10 रन देकर तीन, केशव ने 44 रन देकर 3 और मोहित ने 50 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में पर्पल की टीम 30 ओवर में 184 रन पर ऑल आउट हो गई। पर्पल ने 25, मोहित ने 17 और सत्यम ने 26 रन की पारी खेली। ब्लू की ओर से प्रियांशु ने 35 रन देकर 3, पवन ने 7 रन देकर 3, रोहित ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये। ब्लू के पवन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.