Monday, June 8, 2026
Home Slider WTC FINAL: आईसीसी कम कीमत पर छठे दिन का टिकट बेचेगा

WTC FINAL: आईसीसी कम कीमत पर छठे दिन का टिकट बेचेगा

by Khel Dhaba
0 comment

साउथम्पटन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खराब मौसम से बुरी तरह प्रभावित भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी ) के फाइनल के रिजर्व दिन ( खेल का छठा दिन) के टिकटों की दरों में कटौती करेगा।

पहले दिन का खेल बुरी तरह से बारिश की भेट चढ़ने के बाद दूसरे दिन 64.4 जबकि रविवार को तीसरे दिन 76.3 ओवर का खेल ही संभव हो सका है। बारिश के कारण चौथे दिन के पहले सत्र का खेल भी नहीं हो सका। इससे रिजर्व के तौर पर रखे गये छठे दिन का इस्तेमाल होना तय है।

आईसीसी के एक सूत्र ने सोमवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि जी हां, छठे दिन के टिकटों के दाम कम किए जाएंगे। यह ब्रिटेन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के लिए एक प्रचलित मानक है। चूंकि टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम में सिर्फ केवल ब्रिटेन के निवासी ही आ सकते हैं ऐसे में आईसीसी भी उन दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है।’’

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टिकटों को तीन श्रेणी में रखा गया है, जिसमें 150 जीबीपी (लगभग 15,444 रूपये), 100 जीबीपी (10,296 रूपये) और 75 जीबीपी (7,722 रूपये) शामिल है।

छठे दिन के खेल के लिए तय किये दाम 100 जीबीपी (10,296 रूपये), 75 जीबीपी (7,722 रूपये) और 50 जीबीपी (5,148 रूपये) है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.