Sunday, June 7, 2026
Home Slider कुश्ती : साक्षी और पूजा को ट्रायल में मिली पटखनी

कुश्ती : साक्षी और पूजा को ट्रायल में मिली पटखनी

by Khel Dhaba
0 comment

लखनऊ । रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और टोक्यो में भारत की पदक उम्मीद मानी जा रहीं महिला पहलवान साक्षी मलिक को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिये हो रहे ट्रायल में शनिवार को दो बार की विश्व कैडेट चैंपियन सोनम मलिक के हाथों 62 किग्रा वर्ग में शिकस्त झेलनी पड़ी।

साक्षी को सोनम मलिक ने महिलाओं के 62 किग्रा भार वर्ग में पराजित किया जबकि 57 किग्रा वर्ग में विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता पूजा ढांडा को अंशु मलिक ने उलटफेर का शिकार बनाया और एशियाई कुश्ती के लिये भारतीय कुश्ती दल का हिस्सा बन गयीं।

ये सभी विजेता 15-18 जनवरी तक रोम में होने वाले पहले रैकिंग सीरीज सीरीा टूर्नामेंट में खेलेंगी और फिर नई दिल्ली में 18-23 फरवरी तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप में उतरेंगी। यदि ये पहलवान दोनों टूर्नामेंटों में पदक जीतने में कामयाब रहती हैं तो इन्हें 27 और 29 फरवरी को शियान में होने वाले एशियन ओलंपिक क्वालिफायर में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.