33 C
Patna
Tuesday, October 3, 2023

World Cup Qualifying : मेसी ने फ्री किक पर गोल करके अर्जेंटीना को दिलाई जीत

ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना), 8 सितंबर। लियोनेल मेसी के दूसरे हाफ में फ्री किक पर किए गए गोल की मदद से विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग के अपने पहले मैच में इक्वाडोर को 1-0 से हराया।

अर्जेंटीना के 36 वर्षीय कप्तान ने लगभग 83 हजार दर्शकों के सामने 78वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया जिससे उनकी टीम अपने अभियान का जीत से शुरुआत करने में सफल रही।

मेसी का यह 176 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 104वां गोल है। विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों में यह उनका 29वां गोल है जिससे उन्होंने उरुग्वे के लुई सुआरेज के रिकॉर्ड की बराबरी की।

दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग के अन्य मैचों में कोलंबिया ने राफेल सैंटोस बोर्रे के 46वें मिनट में हेडर से किए गए गोल की मदद से वेनेजुएला को 1-0 से हराया। पराग्वे और पेरू के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights