Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzffarpur Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर जीता

Muzffarpur Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर जीता

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने आर्यन सुपर किंग्स को 56 रनों से हराया।

गुरुवार को स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए। स्कूल ऑफ क्रिकेट की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने शानदार 62 रन बनाए वही साहिल ने 30, आर्यन ने 11, दिलीप ने नाबाद 28 एवं अभिषेक ने नाबाद 27 रन बनाए।


गेंदबाजी में आर्यन सुपर किंग्स की तरफ से नीरज ने 2 विकेट, अविनाश ने 1 विकेट, अमन ने 1 विकेट, अभिनय ने 1 विकेट एवं उदय ने 1 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी आर्यन सुपर किंग्स की पूरी टीम 31 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

आर्यन सुपर किंग्स की तरफ से अरशद ने 21, मुशर्रफ अली ने 28, आदित्य ने 19, अविनाश ने 14 एवं अमन ने 13 रन बनाए।

स्कूल ऑफ क्रिकेट की तरफ से प्रतीक ने 4, अभिषेक ने 2, साहिल ने 2 एवं आर्यन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर के अमन हुए। आज के मैच के अंपायर सचिन कुमार एवं अंकित कुमार थे वही स्कोरर राजकुमार थे।
कल का मैच: आइडियल क्रिकेट एकेडमी बनाम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.