Thursday, June 4, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट women’s odi : पेरी के अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया जीता

women’s odi : पेरी के अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया जीता

by Khel Dhaba
0 comment

ऑस्ट्रेलिया ने एलिसे पेरी (75 रन) के शानदार अर्धशतक और ग्रेस हैरिस (41 रन) की विस्फोटक पारी की बदौलत बुधवार को तीसरे महिला टी20 में भारत को 21 रन से मात दी।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 173 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारत 151 रन ही बना सका।

पेरी ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों के साथ 75 रन बनाये, जिसके बाद हैरिस ने 18 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन की विस्फोटक पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को 172 रन तक पहुंचाया।

शेफाली वर्मा (52 रन) और हरमनप्रीत कौर (37 रन) अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत को लक्ष्य की ओर ले जा रहे थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने मध्य ओवरों में रनगति पर लगाम कसी और भारतीय बल्लेबाजी दबाव में बिखर गयी।

दीप्ति शर्मा (नाबाद 25 रन) ने आखिर में कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन यह सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सका। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ पांच मैचों की शृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.