Friday, June 5, 2026
Home Slider women T20 : भारत ने टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 45 रनों से हराया

women T20 : भारत ने टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 45 रनों से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

सिलहट, 28 अप्रैल। यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों और उसके बाद रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 45 रनों से हराया।

भारतीय गेंदबाज रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में दिलारा अख़्तर (4) को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। उसके बाद पांचवें ओवर में शोबना मोस्तारी (6) को बोल्ड कर दिया। अगले ही ओवर में दीप्ति शर्मा ने मुर्शीदा खातून (13) को आउट कर बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा।

इसके बाद बांग्लादेश के विकेट लगातार गिरते रहे। फाहिमा खातून (1), शोरना अख्तर (11), राबेया खान (2), नाहिदा अख्तर (9) रन बनाकर आउट हुई। कप्तान निगार सुल्ताना ने टीम के लिए सर्वाधिक (51)रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 101 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिये। पूजा वस्त्रकर को दो विकेट मिले। श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 146 रनों का लक्ष्य दिया है।

आज यहां सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत का प्रयास किया। इसी दौरान तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर स्मृति मंधाना (9) को फरीहा तृस्ना ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद यास्तिका भाटिया ने शेफाली वर्मा के साथ दूसरे विकेट लिये 43 रन जोड़े। शेफाली ने 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (31) रन बनाये। यास्तिका भाटिया ने 29 गेंदों में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक (36) रन बनाये। हरमनप्रीत कौर 22 गेंदो में चार चौके के साथ (30) रनों की पारी खेली। संजीवन सजना (11) रन बनाकर आउट हुई। ऋचा घोष 17 गेंदों में (23) और पूजा वस्त्रकर (4) रन बनाकर आउट हुई। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 145 रन का स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश की ओर से राबेया ने तीन विकेट लिये। मारुफा अख्‍़तर, फरीहा तृस्ना और फाहिमा खातून ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.