Friday, June 5, 2026
Home Slider मोतिहारी चंपारण क्रिकेट लीग में विजयी सीसी, राइजिंग स्टार सीसी, महारानी जानकी क्लब विजयी

मोतिहारी चंपारण क्रिकेट लीग में विजयी सीसी, राइजिंग स्टार सीसी, महारानी जानकी क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पूर्वी चंपारण क्रिकेट लीग में विजयी क्रिकेट क्लब, राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब और महारानी जानकी कुँवर यूथ  क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।

रोमांचक मैच में विजयी क्रिकेट क्लब ढाका विजयी

ढाका में चल रहे स्व.रविशंकर सहाय मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग ( ए डिवीजन) का आज 15वां मैच विजयी क्रिकेट क्लब ढाका एवं रॉयल क्रिकेट क्लब रक्सौल ब्लू के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजयी क्रिकेट क्लब ढाका ने प्रिंस कुमार और असरार के 29-29, आजम खान के 24,निखिल के 23 आर्यन रहमान खान के 20 और साकिब खान के 17 रनों की मदद से निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 176 रन बनायी।

रॉयल क्रिकेट क्लब रक्सौल ब्लू के तरफ से विक्की ने सर्वाधिक 3 एवं आकाश ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब रक्सौल ब्लू की टीम निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना स्की जिसमें ललित और कुणाल ने 37-37 एवं अंशु ने 18 रनों का अहम योगदान दिया।

विजयी क्रिकेट क्लब ढाका के तरफ से आजम खान ने सर्वाधिक 2,प्रिंस और गुलाब नबी ने 1-1 विकेट चटकाये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजयी क्रिकेट क्लब ढाका के आज़म खान को शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए फेमस स्पोर्ट्स एंड ट्रॉफी के प्रोपराइटर अब्दुल रहमान के सौजन्य से दिया गया।

अम्पायरिंग की भूमिका बद्दीउज्ज्मा साहब एवं साहिल ने निभाई।

स्कोरिंग राजू और आमिर ने की।

इस मौके पर अध्यक्ष हारून खान,कन्वेनर असलम,जारुन खान,रिजवान अहमद,वलीउल्लाह खान,सज्जाद खान,मेहदी खान सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

रोमांचक मुकाबले में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने सर्विस क्रिकेट क्लब ग्रीन को 10 रन से हराया

मोतिहारी। स्थानिय गांधी मैदान मोतिहारी में चल रहे स्व.प्रदीप नंदन शर्मा उर्फ दीपु जी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग(एलीट ग्रुप) के रोमांचक मैच में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब  ने सर्विस क्रिकेट क्लब ग्रीन को 10 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने बसंत के 38,पियुष के 22 और राहुल के 23 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 138 रन बनाए।सर्विस क्रिकेट क्लब ग्रीन के तरफ से गेंदबाजी में अमन ने 3 और सत्यम ने 2 विकेट झटके।

 लक्ष्य पीछा करने उतरी सर्विस क्रिकेट क्लब ग्रीन की टीम ने भी संघर्ष का माद्दा दिखाया लेकिन अच्छी शुरुआत करने के बावजुद भी उनके बल्लेबाज उसे बड़े स्कोर में तब्दील नही कर पाए जिस कारण टीम 28.5 ओवर में 128 के स्कोर पर सिमट गई।टीम की ओर से बल्लेबाजी में विकास ने 24,शिखु ने 21,आर्यन ने 20* और उत्तम तथा शिवम ने 18-18 रन का योगदान दिया।राइजिंग स्टार के तरफ से गेंदबाजी में बसंत और अयाज ने 2-2 विकेट झटके।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी बसंत को जी. के.स्पोर्ट्स(चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ बाजार मोतिहारी) के प्रोपराइटर गुलाब खान के सौजन्य से मोतिहारी के दो उदयीमान जूनियर क्रिकेट खिलाड़ी पाखी और अनमोल के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका मे बीसीए पैनल के मो.कुदुस व डीसीए पैनल के कुमार राज ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका में मो.आलमगीर रहे।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेन्द्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,पप्पु कुमार सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

महारानी जानकी कुँवर यूथ  क्रिकेट क्लब की घोड़ासहन क्रिकेट क्लब पर 35 रन से  जीत

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सुगौली के महारानी जानकी स्टेडियम में चल रही स्व0 मलय बनर्जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट लीग मैच (बी डिवीजन) में आज दिनांक 15/02/21 को खेले गए मैच में टॉस जितने के बाद पहले खेलने उतरी एम जे के युथ क्रिकेट क्लब ने मैन ऑफ द मैच इमरान हाशमी के शानदार 61रन,कप्तान अनमोल के 41 रन के बदौलत 25ओवर में 173/4 रन का  स्कोर खड़ा कर दिया।घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज संदीप ने 3 और रोही ने 1 विकेट अपने नाम किये।

  लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोड़ासहन क्रिकेट क्लब 24.3 ओवर में  138रन ही बना सकी।टीम के बल्लेबाज सूरज ने 31 रन तथा अंशु ने 21 रन की पारी खेली। एम जे के  क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में इमरान हाशमी 5 विकेट अपने नाम किया। प्रियेश और सागर ने  2  -2 विकेट तथा अनमोल ने  1 विकेट चटकाए।

शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए इमरान हाशमी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार  जी. के.स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका डिस्ट्रिक्ट पैनल गौरभ  कुमार व राहुल कुमार ने निभाया साथ ही स्कोरर की भूमिका मे संजय कुमार  रहे।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि मौके पर मो.रुस्तम(ग्राउंड प्रभारी),नेसार अहमद वार्ड पार्षद 14,दूरबीन सहनी,विवेक कुमार गुप्ता,फरीद आलम,हरिओम, राहुल,हफीजुल रहमान ,इमरान कुमार,अच्छेलाल,विकाश सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.