Friday, May 1, 2026
Home Slider पत्नी Sakshi ने MS Dhoni को 39वें जन्मदिन पर इस खास अंदाज में दी बधाई

पत्नी Sakshi ने MS Dhoni को 39वें जन्मदिन पर इस खास अंदाज में दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

महान क्रिकेटर MS Dhoni को उनके 39वें जन्मदिन पर मंगलवार को साथी क्रिकेटरों, विभिन्न श्रेत्र की हस्तियों और फैंस से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस बीच MS Dhoni को उनकी पत्नी Sakshi Dhoni ने एक शानदार मैसेज के जरिए जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसी दौरान पिछले एक साल के दौरान MS Dhoni में आए बदलावों का भी उल्लेख किया।

Sakshi Dhoni ने अपने पति और दिग्गज क्रिकेटर MS Dhoni को इंस्टाग्राम अकाउंट पर बधाई दी। साक्षी ने लिखा, आप एक साल और बड़े हो गए। ज्यादा स्मार्ट और स्वीट हो गए। आप ऐसे व्यक्ति हो, जिन्हें अच्छे बधाई संदेशों और गिफ्ट से फर्क नहीं पड़ता है। चलो केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर आपका जन्मदिन मनाएं। हैप्पी बर्थडे हसबैंड!

आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को उनके जन्मदिन की बधाई दी हैं। इस वीडियो में सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो और केदार जाधव समेत सभी खिलाड़ी धोनी को जन्मदिन पर विश करते नजर आ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले एक फोटो शेयर करते हुए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस फोटो का कैप्शन दिया गया – Here’s to our Lion King, enga #Thala @msdhoni, the only one, the super one. केदार जाधव ने तो इस मौके पर एक लंबे मैसेज के जरिए माही को जन्मदिन की बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights