Friday, May 1, 2026
Home Slider शतरंज ओलंपियाड में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे आनंद व हंपी

शतरंज ओलंपियाड में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे आनंद व हंपी

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। पांच बार की विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद अगस्त में मास्को में आयोजित होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे और पुरूष टीम को महान खिलाड़ी व्लादीमीर क्रैमनिक ट्रेनिंग देंगे।

दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोनेरू हम्पी भारतीय टीम की चुनौती की अगुआ होंगी। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस टूनामेंट में 180 देशों की भागीदारी की संभावना है। इस ओलंपियाड का आयोजन पांच से 18 अगस्त तक किया जायेगा।

पचास वर्षीय आनंद के अलावा ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा और विदित गुजराती पुरूष टीम में शामिल होंगे। हालांकि पांच सदस्यीय पुरूष टीम में बचे हुए स्थानों के लिये करीबी प्रतिद्वंद्विता होगी।

मौजूदा फार्म को देखते हुए बी अधिबान का इसमें एक स्थान लेने की उम्मीद है जबकि के शशिकिरण, एस पी सेतुरमन, सूर्यशेखर गांगुली और अरविंद चिदम्बरम भी एक स्थान के लिये दौड़ में हैं।

हम्पी और द्रोणावल्ली हरिका रैंकिंग के आधार पर महिला टीम का हिस्सा होंगी। तानिया सचदेव, भक्ति कुलकर्णी और आर वैशाली बाकी तीन स्थानों की दौड़ में आगे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights