Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट west champaran cricket : विश्वजीत का पचासा, अभिमन्यु क्रिकेट क्लब फाइनल में

west champaran cricket : विश्वजीत का पचासा, अभिमन्यु क्रिकेट क्लब फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 8 अप्रैल। पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में 8 अप्रैल यानी सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बेतिया एवं महाराज क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच खेला गया।

आज सुबह टॉस जीतकर अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बेतिया के कप्तान विश्वजीत शुक्ला ने पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय किया जो सही साबित हुआ और महाराज की टीम 55 रन जाते-जाते तीन विकेट गंवा चुकी थी परंतु मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए कामरान साहब ने 51 रन की पारी खेल कर एवं उनके साथ सैफ अली ने 17 रन बना कर दिया। नूरन ने 24 रन बनाए।

 

 

 

अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के ओर से गेंदबाजी करते हुए अंबा राज ने 10 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए हिमांशु तिवारी ने 10 ओवर में 33 रन देके दो विकेट लिये। योगेश्वर ने 9 ओवर में 25 रन देखकर दो विकेट लिये। महाराज की पूरी टीम 45.3 बाल खेलकर 175 रनों पर सिमट गई।

जवाब में खेलने उतरी अभिमन्यु की शुरुआत अच्छी रही। दोनों सलामी बल्लेबाज विक्की पांडे और दिलीप ने 52 रनों की भागीदारी की और ठोस शुरुआत की परंतु दिलीप 17 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद हर्षवर्धन भी 7 रन बनाकर जल्दी ही आउट हो गए। एक समय 60 पर 3 विकेट गिर गए थे। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए विश्वजीत शुक्ला ने शानदार बल्लेबाजी की और 52 रन की पारी खेल कर अपने टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचा। उनके साथ योगेश्वर ने 20 रन बना कर दिया। इन दोनों के योगदान से अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बेतिया चार विकेट से विजय प्राप्त कर कर फाइनल में पहुंचा। कल फाइनल मुकाबला अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बेतिया बनाम डायनेमिक क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.