Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Siwan District Cricket League में विशाल कुमार का पंजा

Siwan District Cricket League में विशाल कुमार का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

सीवान,7 नवंबर। सीवान जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही सीवान जिला क्रिक्रेट लीग के तीसरे मैच में विशाल कुमार के 5 विकेट की बदौलत पाथमेकर क्रिकेट क्लब ने दानिश क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराया।

मंगलवार को खेले गए मैच में टॉस जीत कर पाथमेकर क्रिकेट क्लब ने दानिश क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में दानिश क्रिकेट एकेडमी की टीम 82 रन पर ऑल आउट हो गई। दानिश क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सन्नी कुमार ने 25 रन और सरफराज आलम ने 16 रन बनाए। पाथमेकर क्रिकेट क्लब की ओर विशाल ने 5 विकेट लिये।

जवाब में पाथमेकर क्रिकेट क्लब ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 83 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। पाथमेकर क्रिकेट क्लब की तरफ से देवानन्द ने 23 रन का योगदान दिया। दानिश क्रिकेट एकेडमी से साहिल ने तीन विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच पाथमेकर के विशाल को दिया गया। जिला क्रिक्रेट संघ के अध्यक्ष अजय तिवारी, उपाध्यक्ष सोहेल अहमद, सचिव नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष फैयाज खान, मैरवा के कन्वेनर अनुभव श्रीवास्तव, रितेश कुमार बब्लू, नदीम असरार, मो दानिश आदि लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.