Sunday, May 24, 2026
Home Latest भूटान की हसीन वादियों में बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे विराट-अनुष्का, देखें फोटो

भूटान की हसीन वादियों में बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे विराट-अनुष्का, देखें फोटो

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मंगलवार (5 नवंबर) को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हंै। विराट अपना जन्मदिन पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भूटान की हसीन वादियों के बीच सेलिब्रेट कर रहे हैं। विराट को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। वह इसका भरपूर फायदा अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर उठा रहे हैं।

अपने जन्मदिन के अवसर पर विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का के साथ एक तसवीर शेयर की। विराट ने तसवीर शेयर करते हुए लिखा है, मेरी सोलमेट के साथ ऐसे दिव्य स्थानों का दौरा करने में सक्षम होना किसी वरदान से कम नहीं है। साथ ही शुभकामनाओं के लिए सभी को दिल से धन्यवाद। तसवीर में विराट-अनुष्का भूटान की हसीन वादियों के बीच ब्रेकफास्ट करते दिखाई दे रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights