32 C
Patna
Sunday, May 19, 2024

VINOO MANKAD TROPHY : पूफ एफ में निचले पायदान पर रहा झारखंड

रांची, 20 अक्टूबर। वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट VINOO MANKAD TROPHY के अपने आखिरी मैच में झारखंड की टीम मुंबई से छह विकेट से हार गई।
ग्रुप एफ में खेल रही झारखंड की टीम पांच मैचों में एक में जीत हासिल की और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा। चार अंकों के साथ वह अपने ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर है।

शुक्रवार को खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस जीता और झारखंड को बैटिंग का न्योता दिया। झारखंड की टीम 43.1 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गई।
झारखंड की ओर से नकुल यादव ने 28, वात्सल तिवारी ने 25,कप्तान विवेक कुमार ने 12,अर्पित ने 26, वरुण ए सिंह ने 10, आदित्य राज झा ने 22 रन बनाये।

मुंबई की ओर से मो सैफ ने 28 रन देकर 1, प्रेम ने 28 रन देकर 3, आयुष सचिन वरतक ने 40 रन देकर 2, मुशीर खान ने 30 ने 2, उमर खान ने 14 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में मुंबई ने 28.4 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान मुशीर खान ने 25, आयुष मैत्रे ने 15,आदित्य रावत ने 25,नूतन ने 60, मन्न भट्ट ने नाबाद 22 और आयुष सचिन वरतक ने नाबाद 9 रन बनाये।

झारखंड की ओर से आर्यन पटेल ने 39 रन देकर 2, वरुण ए सिंह ने 46 रन देकर 1, अर्पित ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights