दांबुला, 21 जून। भारत-ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई नेशन वनडे सीरीज के फाइनल में श्रीलंका-ए के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
15 वर्षीय सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हमला बोला और रिकॉर्ड समय में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड 12 गेंदों का था, जिसे श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के हमवतन खिलाड़ी के. वीररत्ने ने बनाया था। अब सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
भारत-ए की ओर से खेलते हुए सूर्यवंशी ने 31 गेंदों पर 94 रन की तूफानी पारी खेली और शतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए। उनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने शुरुआती ओवरों में ही मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के अनुसार)
खिलाड़ी गेंदें मैच वर्ष
वैभव सूर्यवंशी 11 भारत ए बनाम श्रीलंका ए 2026
के वीररत्न 12 रागमा क्रिकेट क्लब बनाम कुरुनेगला यूथ 2005/06
एनएलटीसी परेरा 13 श्रीलंका आर्मी बनाम ब्लूमफील्ड 2020/21
आरके क्लेनवेल्ट 14 वेस्टर्न प्रोविंस बनाम क्वाजुलु-नेटल 2010/11
एजे होलिओके 15 सरे बनाम यॉर्कशायर 1994
सलमान बट 15 नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान बनाम लाहौर ईगल्स 2008/09