Monday, June 15, 2026
Home Slider अंडर-23 वीमेंस क्रिकेट : 24 पर ऑल आउट हुई बिहार टीम जिसमें 12 रन अतिरिक्त से

अंडर-23 वीमेंस क्रिकेट : 24 पर ऑल आउट हुई बिहार टीम जिसमें 12 रन अतिरिक्त से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गुवाहाटी में चल रहे अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में त्रिपुरा के आगे बिहार टीम नतमस्त हो गई और उसे 85 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।  त्रिपुरा ने टॉस हार कर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 109 रन बनाये। जवाब में बिहार की टीम 24 रनों पर सिमट गई।

त्रिपुरा ने टॉस हार कर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 109 रन बनाये। निकिता देवनाथ ने 22 गेंद में तीन चौकों की मदद से 17, अंबिका देवनाथ ने 12 गेंदों में 7, शिउली चौधरी ने 4, ममन दास ने 26 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23, सुरभि राय ने 37 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 29, पूजा पॉल ने 6 और पूजा दास ने नाबाद 5 रन बनाये। अपूर्वा कुमारी ने 12 रन देकर 2, निवेदिता भारती ने 33 रन देकर 1, प्रियंका कुमारी ने 17 रन देकर 1 और शिखा सिंह ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार की टीम 15.1 ओवर में मात्र 24 रन बना कर ऑल आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सकीं। अराध्या राज ने 10 गेंद में 1, आर्या सेठ ने 2 गेंद में 1, अपूर्वा कुमारी ने 16 गेंद में 2, प्रगति सिंह ने 13 गेंद में 1, प्रियंका कुमारी ने 28 गेंद में 7 रन बनाये। स्कोर के आधे रन यानी 12 रन अतिरिक्त के सहारे बने। यशिता सिंह, हर्षिता भारद्वाज, श्रुति गुप्ता, कप्तान शिखा सिंह, निवेदिता भारती और प्रीति कुमारी का खाता ही नहीं खुला। मम्पी देवनाथ 3 रन देकर चार, ममन दास ने 3 रन देकर 2 विकेट चटकाये। चार खिलाड़ी रन आउट हुईं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.