Friday, June 5, 2026
Home बिहारकबड्डी बिहार के दो तकनीकी पदाधिकारी प्रो कबड्डी लीग में चयनित

बिहार के दो तकनीकी पदाधिकारी प्रो कबड्डी लीग में चयनित

संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 सितंबर। प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 में मैचों का संचालन कर रहे तकनीकी पदाधिकारियों में बिहार के भी दो तकनीकी पदाधिकारी शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि पटना जिला के अथमल गोला निवासी सुभाष कुमार और बख्तियारपुर निवासी अभिमन्यु प्रताप सिंह का चयन प्रो कबड्डी लीग के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हुआ है।

प्रो कबड्डी प्रबंधन ने तकनीकी पदाधिकारियों की दो टीम बनाई है। पहली टीम में अभिमन्यु प्रताप सिंह और दूसरी टीम में सुभाष कुमार को स्थान दिया गया है। सुभाष कुमार 12 सितंबर से जयपुर में होने वाली प्रो कबड्डी लीग के लिए मंगलवार को पटना से जयपुर रवाना हो गए।

दोनों तकनीकी पदाधिकारियों के चयन पर बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक व मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, अध्यक्ष अपूर्व सुकांत, सचिव विपुल कुमार सिंह, सीईओ अवधेश कुमार सिंह, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रमाकांत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.