Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट नन्हक महतो मेमोरियल क्रिकेट में ट्रैम्फेंट सीसी रेड और बीसीए जीते

नन्हक महतो मेमोरियल क्रिकेट में ट्रैम्फेंट सीसी रेड और बीसीए जीते

प्रियांशु जेएस और आर्यन राज बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 मई। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, खेमनीचक पर आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में सोमवार को खेले गए मैचों में ट्रैम्फैंट सीसी रेड और बिहार क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।

दिन के पहले मैच में ट्रैम्फैंट सीसी रेड ने एससीए एकादश को छह विकेट और दूसरे मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने एके क्रिकेट एकेडमी पर चार विकेट से जीत दर्ज की।

प्रियांशु की घातक गेंदबाजी से ट्रैम्फैंट की आसान जीत

पहले मुकाबले में एससीए एकादश ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। फैसला गलत साबित हुआ और ट्रैम्फैंट सीसी रेड के गेंदबाज प्रियांशु जेएस के सामने पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई। प्रियांशु की धारदार गेंदबाजी के आगे एससीए की पारी 15.2 ओवर में महज 58 रन पर सिमट गई। कृष ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। प्रियांशु जेएस ने पांच ओवर में केवल 16 रन देकर पांच विकेट झटके। मयंक ने भी दो विकेट चटकाये।

59 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैम्फैंट सीसी रेड ने 11.2 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। अमित कुमार ने 22 और स्पर्श ने 14 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि प्रतीक सिन्हा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। प्रियांशु जेएस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
एससीए एकादश: 15.2 ओवर में 58 रन पर आलआउट, कृष 29, प्रियांशु जेएस 5/16, मयंक 2/4, प्रतीक सिन्हा 1/28, प्रिंस यादव 1/10.

ट्रैम्फैंट सीसी रेड: 11.2 ओवर में 4 विकेट पर 62 रन, अमित कुमार 22, स्पर्श 14, प्रतीक सिन्हा नाबाद 10, अतिरिक्त 6, करन 1/8, पीयूष आनंद 1/9, इशु साहिल 2/11.

आर्यन राज का अर्धशतक

दिन के दूसरे मुकाबले में एके क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19 ओवर में छह विकेट पर 143 रन बनाए। आदित्य रिषुराज ने 28, आर्यन राज ने 17, मो. कैफ जावेद ने 25 और प्रिंस दूबे ने नाबाद 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। शुभम शर्मा ने भी नाबाद 14 रन जोड़े।

144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 17.4 ओवर में 6 विकेट चटकाये। आर्यन राज ने 37 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। आर्यन राज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
एके क्रिकेट एकेडमी: 19 ओवर में 6 विकेट पर 143 रन, आदित्य रिषुराज 28, आर्यन राज 17, प्रिंस दूबे नाबाद 39, मो. कैफ जावेद 25, शुभम शर्मा नाबाद 14, अतिरिक्त 19, वतन प्रकाश पांडे 1/16, प्रिंस 1/41, राजकुमार यादव 1/14, अमन सिंह 2/33.

बिहार क्रिकेट एकेडमी: 17.4 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन, धर्मवीर 12, आर्यन अरविंद राज 53, अमन सिंह नाबाद 15, ​नीतीश कुमार 15, वतन प्रकाश पांडे नाबाद 17, अतिरिक्त 23, प्रिंस दूबे 1/27, इशान 1/21, अंकित कुमार पारस 1/30, आदित्य रिषुराज 1/25, आर्यन राज 2/28.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights