पटना, 11 मई। राजेंद्रनगर स्थित वाईसीसी क्रिकेट ग्राउंड पर आगामी 12 मई से दो दिवसीय सुशील मोदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्व. सुशील मोदी की दूसरी पुण्य तिथि पर 13 मई को आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान कई गणमान्य व्यक्तित मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिए हम सभी स्व. सुशील मोदी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।