Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारअन्य पूर्णिया के विद्या बिहार आवासीय स्कूल में Bihar Handball महिला टीम का ट्रेनिंग कैंप शुरू

पूर्णिया के विद्या बिहार आवासीय स्कूल में Bihar Handball महिला टीम का ट्रेनिंग कैंप शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 20 दिसंबर। 53वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम का ट्रेनिंग शुक्रवार को पूर्णिया में शुरू हो गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्या बिहार आवासीय स्कूल के सचिव राजेश कुमार मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य निखिल रंजन, विद्यालय के संयुक्त निदेशक दिगेंद्र नाथ चौधरी, विद्यालय के पीआरओ इंजीनियर राहुल शांडिल्य, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर उप प्राचार्य जी सी सिंह , डॉ गोपाल झा , रीता मिश्रा, निदेशक आर के पॉल , एच ओ डी फिजिकल एजुकेशन अमित लकड़ा, बिहार हैंडबॉल के संयुक्त सचिव आलोक कुमार , कोच संजीव कुमार, रीना कुमारी, पूर्णिया जिला सचिव अजीत कुमार , अध्यक्ष अविनाश कुमार , प्रशिक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर में बिहार के विभिन्न जिला से डेढ़ दर्जन से अधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रही है।

प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णिया में आगामी 5 से 9 जनवरी तक किया जायेगा। इस राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में देश के लगभग 30 राज्यों की कुल 600 खिलाड़ी एवं 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे| प्रतियोगिता की तैयारी में आयोजन समिति बिहार हैंडबॉल के साथ पूरी जोश के साथ जुटी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights