Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट जमुई जिला क्रिकेट लीग में टीपीएस क्रिकेट क्लब की लगातार दूसरी जीत

जमुई जिला क्रिकेट लीग में टीपीएस क्रिकेट क्लब की लगातार दूसरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

जमुई। जिला मुख्यालय स्थित केकेएम कॉलेज के मैदान में पर खेली जा रही जमुई जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में टीपीएस क्रिकेट क्लब जमुई ने लगातार दूसरी धमाकेदार जीत दर्ज की है। उसने एकतरफा मुकाबले में स्टेशन क्रिकेट क्लब झाझा को 9 विकेट से पराजित कर दिया।

स्टेशन क्लब झाझा ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। उसका निर्णय उस समय गलत साबित हुआ जब उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। आखिरकार 32.2 ओवर में उसकी पूरी टीम 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उसकी ओर से सूरज ने 33 तथा प्रियांशु ने 29 रनों का योगदान किया। अन्य कोई बल्लेबाज उल्लेखनीय स्कोरिंग नहीं कर सका।

टीपीएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमन ने 7 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट, बादल ने 7 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट तथा अमन ने 7 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीपीएस क्रिकेट क्लब जमुई ने 1 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मैच को 9 विकेट से जीत लिया। उसके बल्लेबाज युवराज ने नाबाद 102 रन तथा तौफीक ने नाबाद 50 रनों का योगदान किया। रेलवे स्टेशन क्लब झाझा की बॉलिंग निराशाजनक रही और उसकी ओर से एकमात्र विकेट सूरज ने लिया जिसने 4 ओवर में 24 रन दिये।

इस तरह टीपीएस क्रिकेट क्लब ने एक और धमाकेदार जीत दर्ज की। गुरुवार को खेले गए मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार युवराज को दिया गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका सचिन कुमार और प्रिंस ने निभाई जबकि स्कोरिंग का काम सुमन राज ने किया। मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान समेत दर्जनों क्रिकेट प्रेमी तथा पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.