Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली जिला क्रिकेट लीग में टीएमआईएस की 8 विकेट से जीत

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में टीएमआईएस की 8 विकेट से जीत

आनंद राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर, 5 फरवरी। राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबले में टीएमआईएस सराय ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सूरजदेव फाउंडेशन क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।

यह मैच क्रिकेट अकादमी ऑफ राजा इलेवन, बिशनपुर खेल गांव, सराय में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुरजदेव फाउंडेशन की टीम टीएमआईएस सराय के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 14.5 ओवर में मात्र 75 रन पर सिमट गई।

सुरजदेव फाउंडेशन की ओर से मुंचुन कुमार ने 21 रन, सौरव कुमार ने 11 रन बनाए, जबकि कप्तान संभव सिर्फ 8 रन ही जोड़ सके।

टीएमआईएस सराय की सधी हुई गेंदबाजी

टीएमआईएस सराय की ओर से गेंदबाजी में जतिन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके।
वहीं सुमित रंजन ने 2 विकेट हासिल किए और आनंद राय ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट प्राप्त किया।

आनंद राय की तूफानी पारी

76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएमआईएस सराय की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और केवल 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 81 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में आनंद राय की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 45 रन की शानदार पारी खेली।
कप्तान मुकेश ने 14 रन का योगदान दिया। सुरजदेव फाउंडेशन की ओर से राहुल और संभव को 1-1 विकेट मिला।

मैन ऑफ द मैच

बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए टीएमआईएस सराय के आनंद राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.