Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में स्ट्रीम इलेवन सीसी की रोमांचक जीत

रुबन कप भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में स्ट्रीम इलेवन सीसी की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही रुबन कप भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब बनाम स्ट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव विध्या नंदन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम महज 115 रनों पर ही सिमट गई। लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब की ओर से रोहित कुमार सिंह ने 20 रन, अभिषेक ने 17 रन, अमन ने 15 रन, करण ने 12 रन, रिषभ ने 11 रनों का योगदान दिया।

स्ट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से प्रभात ने एक विकेट, समरेश ने तीन विकेट, मनीष ने दो विकेट, विपुल ने तीन विकेट प्राप्त किया।

जवाब में स्ट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत हासिल किया। स्ट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अजीत ने 10 रन, जितेन्द्र ने 64 रनों का योगदान दिया।

लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब की ओर से रोहित ने सर्वाधिक 4 विकेट, रोशन ने दो विकेट, रोहित, रोहित कुमार सिंह ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस मैच के अंपायर अमित और राकेश थे। स्कोरर की भूमिका में अमृतेश थे। कल का मैच बिहिया क्रिकेट क्लब ब्लू बनाम भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के बीच खेला गया। इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.