Tuesday, June 16, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन Thomas Cup Badminton : दर्द से कराहते हुए एचएस प्रणय ने खेला मैच और भारतीय टीम ने रचा इतिहास

Thomas Cup Badminton : दर्द से कराहते हुए एचएस प्रणय ने खेला मैच और भारतीय टीम ने रचा इतिहास

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने रोमांचक सेमीफाइनल में डेनमार्क को 3-2 से हरा थॉमस कप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। एच एस प्रणय ने निर्णायक पांचवें मैच में गजब का जज्बा दिखाया और मैच जीत कर भारत को फाइनल का टिकट दिला दी।

भारतीय टीम 1979 के बाद से कभी भी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी। लेकिन उसने जुझारू जज्बा दिखाते हुए 2016 के चैम्पियन डेनमार्क को हरा दिया।

विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की युगल जोड़ी ने भारत को फाइनल की दौड़ में बनाये रखा लेकिन 2-2 की बराबरी के बाद एच एस प्रणय ने टीम को इतिहास रचने में मदद की।

दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी रास्मस गेमके के खिलाफ प्रणय को कोर्ट पर फिसलने के कारण टखने में चोट भी लगी लेकिन इस भारतीय ने ‘मेडिकल टाइमआउट’ लेने के बाद मुकाबला जारी रखा। वह कोर्ट पर दर्द में दिख रहे थे लेकिन इस परेशानी के बावजूद उन्होंने 13-21 21-9 21-12 से जीत दर्ज कर भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.