Tuesday, June 16, 2026
Home Slider Women’s Boxing World Championship से लवलीना बाहर, पूजा क्वार्टरफाइनल में

Women’s Boxing World Championship से लवलीना बाहर, पूजा क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन आईबीए विश्व चैंपियनशिप के 70 किलोग्राम वर्ग में अभियान से बाहर हो गई हैं। 70 किलोवजन वर्ग में खेल रही लवलीना बोरगोहन प्रीक्वार्टरफाइनल में हार कर बाहर हो गई हैं। एक तरफ लवलीना बोरगोहन से निराशा मिली वहीं दूसरी तरफ पूजा रानी ने 81 किलोग्राम वजन वर्ग के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं।

लवलीना टोक्यो ओलंपिक के बाद अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल रही थीं लेकिन वह प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फेयर चांस टीम (एफसीटी) की सिंडी एनगाम्बा से 1-4 से हार गयी। वहीं दो बार की एशियाई चैम्पियन पूजा ने शुरूआती मुकाबले में हंगरी की टिमिया नागी को 5-0 से पराजित किया।अब पूजा का सामना सोमवार को क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जेसिका बागले से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.