Thursday, June 4, 2026
Home Slider 7 साल की इस बच्ची ने खेला एमएस धौनी का हेलीकॉप्टर शॉट, देख कर आप हो जायेंगे हैरान

7 साल की इस बच्ची ने खेला एमएस धौनी का हेलीकॉप्टर शॉट, देख कर आप हो जायेंगे हैरान

by Khel Dhaba
0 comment

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सात साल की बच्ची एमएस धौनी का हेलीकॉप्टर शॉट मारने का अभ्यास कर रही है। इस वीडियो को भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। सिर्फ आकाश ही नहीं बल्कि कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी लड़की के हुनर को देखकर हैरान हैं। उन्होंने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आकाश ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके बैकग्राउंड में वो खुद कमेंट्री करते सुनाई दे रहे हैं। इसमें वो कह रहे हैं कि शॉट का नाम, तो हेलिकॉप्टर है, लेकिन लड़की रॉकेट है। क्या बैक लिफ्ट है और शॉट में क्या ताकत है? । यह बच्ची हरियाणा की परी शर्मा है।

वहीं मांजरेकर ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मैंने देखा कि कैसे हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस की जाती है। धोनी ने विकेट के बिल्कुल करीब गेंद पकड़ने के हुनर के साथ ही बल्लेबाजी की अलग तरह की तकनीक को फेमस किया है, जो उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए अच्छा ऑप्शन है।

गौरतलब है कि आईपीएल इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत की जगह यूएई में होने जा रहा है। सारे क्रिकेट प्रेमियों को बहुत दिनों से धौनी के इस हेलीकॉप्टर शॉट देखने का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.