Wednesday, June 3, 2026
Home झारखंडअन्य तीसरी झारखंड स्टेट गतका चैम्पियनशिप का शानदार आगाज

तीसरी झारखंड स्टेट गतका चैम्पियनशिप का शानदार आगाज

इस प्रतियोगिता में झारखंड के 20 जिलों से करीब 475 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद, 23 अगस्त। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद में शनिवार को दो दिवसीय तिसरी झारखंड स्टेट गतका चैम्पियनशिप का भव्य उद्घाटन हुआ। आयोजन समिति के सचिव रोहित प्रसाद ने जानकारी दी कि झारखंड के सुदूर गांवों से भी बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने धनबाद पहुँचे हैं।

उद्घाटन समारोह

समारोह के मुख्य अतिथि सरदार रविजित सिंह डांग (संचालक, धनबाद नर्सिंग होम) थे। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी अजय अग्रवाल, सोमनाथ पूर्ती, गतका एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष केशव कुमार हारोदिया, सचिव विद्या, आयोजन अध्यक्ष बसंत हेलीवाल और झारखंड कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

खिलाड़ियों का प्रदर्शन

उद्घाटन के बाद छोटे बच्चों ने तलवार, लाठी और सोटी का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, धनबाद और बोकारो के राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने गतका खेल का भव्य डेमो पेश किया।

प्रतियोगिता में भागीदारी

चैंपियनशिप में झारखंड के 20 जिलों से करीब 475 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनके साथ 45 कोच/मैनेजर और 35 निर्णायक भी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। पहले दिन अंडर-11 से अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के सिंगल सोटी और फरी सोटी वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच रविवार 24 अगस्त को आयोजित होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.