Wednesday, June 17, 2026
Home झारखंड सिमडेगा जिला बालिका हॉकी टीम राजगीर पहुंची

सिमडेगा जिला बालिका हॉकी टीम राजगीर पहुंची

महामना गोल्ड कप हॉकी में हिस्सा लेगी यह टीम

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 18 जनवरी। बिहार के विश्वप्रसिद्ध राजगीर शहर में हॉकी एसोशियशन ऑफ बिहार, क्रीड़ा भारती बिहार, बिहार खेल प्राधिकरण और महामना मालवीय मिशन बिहार यूनिट के संयुक्त तत्वाधान में 19 से 21 जनवरी 2026 तक ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित महामना हॉकी गोल्ड कप अंडर 16 में भाग लेने के लिए हॉकी सिमडेगा बालिका टीम आज राजगीर पहुंच गई। 19 जनवरी को वह अपना मैच खेलेगी।

इस प्रतियोगिता में सिमडेगा के साथ उत्तरप्रदेश, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ इत्यादि की टीम भाग ले रही है। सिमडेगा जिला के हॉकी खिलाड़ियों के खेल में और अधिक निखार, दृढ़ता एवं बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलने का अनुभव प्राप्त हो इस लिए हॉकी सिमडेगा ऑल इंडिया स्तर जो भी प्रतियोगिताओं में आमंत्रण मिलता है वहां जिला की टीम को भाग दिलाती रहती है। जिसका ही सुखद परिणाम है कि जिला की कई खिलाड़ी देश के लिए खेल रही है।

सिमडेगा टीम-अनुभा केरकेट्टा, बैरटिला केरकेट्टा, शिल्पा बड़ा, महिमा कुल्लू, राजमुनी कुमारी, बबली कुमारी, सानिया तिर्की, निशा रानी मिंज,रेशमा कुमारी, रेनू कच्छप, प्रियंका कुमारी, प्रियंका तिर्की, अनुजा सोरेंग,हसीना कुमारी, अनुप्रिया एक्का,अनीशा कुल्लू,रोमिला केरकेट्टा,निर्मला टोप्पो, कोच राजू मांझी और मैनेजर-कुनूल भेंगरा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.