Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट अटल बिहारी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के कार्यक्रम घोषित

अटल बिहारी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के कार्यक्रम घोषित

दो ग्राउंड पर खेले जायेंगे मुकाबले

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 दिसंबर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित होने वाली महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए मैच शेड्यूल घोषित कर दिया गया।

18 दिसंबर को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में आयोजन समिति के सदस्य और मुख्य सेलेक्टर्स ने ओपेन ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों के आधार पर 12 टीमों का गठन किया। इन 12 टीमों को चार पूल में विभाजित किया गया है:

पूल ए: जन धन योद्धा, स्वच्छ भारत वॉरियर्स, आयुष्मान भारत स्टार्स
पूल बी: जल जीवन स्ट्राइकर्स, आत्मनिर्भर ग्लैडिएटर्स, पीएम आवास लेजेंड्स
पूलसी: डिजिटल इंडिया थंडर्स, अग्निपथ राइजिंग स्टार्स, सूर्या घर हीरोज़
पूलडी: ड्रोन दीदी डिजिटल वॉरियर्स, उज्ज्वला रॉयल चैलेंजर्स, महिला शक्ति सुपर किंग्स

इन सभी टीमों के बीच खेले गए मैचों में से हर पूल से एक-एक टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। सेमीफाइनल मुकाबलों के विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 25 दिसंबर को आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजीव रंजन यादव, मुकेश पासवान, विकास कुमार गोल्डी, जय प्रकाश मेहता, विकास सिंह और कुंदन कुमार भी मौजूद थे।

मैच शेड्यूल

20 दिसंबर
स्वच्छ भारत वॉरियर्स बनाम आयुष्मान भारत स्टार्स-मोइनुल हक स्टेडियम (सुबह नौ बजे से)
जल जीवन स्ट्राइकर्स बनाम पीएम आवास लेजेंड्स-मोइनुल हक स्टेडियम (दोपहर 12.45 से)
डिजिटल इंडिया थंडर्स बनाम अग्निपथ राइजिंग स्टार्स-सीएबी ग्राउंड (दोपहर 12:30 बजे से)

21 दिसंबर

ड्रोन दीदी डिजिटल वॉरियर्स बनाम उज्ज्वला रॉयल चैलेंजर्स-मोइनुल हक स्टेडियम (सुबह नौ बजे से)
जन धन योद्धा बनाम स्वच्छ भारत वॉरियर्स-मोइनुल हक स्टेडियम (दोपहर 12.45 बजे से)
आत्मनिर्भर ग्लैडिएटर्स बनाम जल जीवन स्ट्राइकर्स-सीएबी (दोपहर 12.45 बजे से)

22 दिसंबर 2025

आत्मनिर्भर ग्लैडिएटर्स बनाम पीएम आवास लेजेंड्स- मोइनुल हक स्टेडियम (सुबह नौ बजे से)
जन धन योद्धा बनाम आयुष्मान भारत स्टार्स- मोइनुल हक स्टेडियम (दोपहर 12.45 बजे से)।
ड्रोन दीदी डिजिटल वॉरियर्स बनाम महिला शक्ति सुपर किंग्स-सीएबी ग्राउंड (सुबह 10.30 बजे से)
डिजिटल इंडिया थंडर्स बनाम सूर्या घर हीरोज़-सीएबी ग्राउंड (दोपहर 1.45 बजे से)

23 दिसंबर 2025

अग्निपथ राइजिंग स्टार बनाम सूर्या घर हीरोज-मोइनुल हक स्टेडियम (सुबह नौ बजे से)
उज्ज्वला रॉयल चैलेंजर्स बनाम महिला शक्ति सुपर किंग्स-मोइनुल हक स्टेडियम (दोपहर 12.45 बजे से)

24 दिसंबर 2025 सेमी-फाइनल

पहला सेमीफाइनल-मोइनुल हक स्टेडियम (सुबह नौ बजे से)
दूसरा सेमीफाइनल-मोइनुल हक स्टेडियम (दोपहर 12.45 बजे से)

25 दिसंबर 2025 (ग्रैंड फिनाले)
फाइनल मैच-मोइनुल हक स्टेडियम (सुबह 8 बजे से)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.