Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभंकर जारी

साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभंकर जारी

27 दिसंबर से पटना में आयोजित होगी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 दिसंबर। एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बी.एन.क्लब,रामनगरी,आशियाना पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) का शुभंकर जारी किया गया। पटना में आज शुभंकर जारी करते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव ने बताया कि भारत में पहली बार आयोजित हो रहे इस चैंपियनशिप में श्रीलंका,भूटान,नेपाल व मेजबान भारत की पुरुष व महिला टीमें भाग लेंगी।

उन्होंने “खेलेंगे जीतेंगे,चमक बिखेरेंगे खिलाड़ी” के थीम पर आधारित चैंपियनशिप को सफल बनाया जायेगा। चैंपियनशिप स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत प्रो.नवल किशोर यादव ने यह भी कहा चैंपियनशिप को ऐतिहासिक बनाने हेतु तैयारी जोर शोर से की जा रही है। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष-सह-प्रसिद्ध नेत्र रोग चिकित्सक डॉ.सुनील कुमार सिंह एवं संघ के निदेशक-सह-समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि चैंपियनशिप को लोकप्रिय बनाने हेतु पटना के मुख्य चौक चौराहे पर होर्डिंग-पोस्टर लगाया जायेगा।

सभी टीमों का पटना में जोरदार स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, राकेश रंजन,सदस्य शिव नारायण पाल,अलाउद्दीन अंसारी,संजीव पोद्दार,श्रीमोद पाठक,संगीता विद्यार्थी,नेहा रानी,बादल कुमार,अभिजीत राज,चंद्रकांत मिश्रा,सईद अहमद, राजेश राय, स्वीटी,किरण सहित संघ से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.