Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhubani District Cricket League में 29 रन पर पूरी टीम आउट

Madhubani District Cricket League में 29 रन पर पूरी टीम आउट

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 1 दिसंबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024-25 के अंतर्गत खेले गए मैच में नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी को 8 विकेट से हराया।

टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 35 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने 16.4 ओवर खेलकर अपने सभी 10 विकेट खोकर अभी तक के जिला लीग का दूसरा न्यूनतम स्कोर  29 रन बनाया। टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का स्कोर नहीं बना सका। टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से विश्वनाथ ने सर्वाधिक 6 रन और विकास आनंद ने नाबाद 5 रन बनाया।

नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से दीपक कुमार ने 7 रन देकर 4 विकेट, अमरेन्द्र ने 10 रन देकर 2 विकेट, राजीव ने 10 रन देकर 2 विकेट और रंजन ने 1 रन देकर 1 विकेट लिये।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 29 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी ने 6.2 ओवर खेल कर अपने 2 विकेट खोकर 30 रन बना मैच को 8 विकेट से जीत लिया।

नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी मे दीपक कुमार ने नाबाद 14 रन और अतुल प्रकाश ने नाबाद 11 रन बनाये।

गेंदबाजी में टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से उज्ज्वल राज ने 21 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।

आज का मैन ऑफ द मैच दीपक कुमार को टूर्नामेंट समिति के संयोजक रविंद्र कुमार सिंह और निर्णायक अमित कुमार के हाथों प्रदान किया गया।

आज के मैच के निर्णायक अमित कुमार और जयशंकर कुमार थे।

कल का मैच टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी और झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.