Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट मौसम का मिजाज ठीक होते ही कंडीशनिंग कैंप की तिथि की हो जायेगी घोषणा : कृष्णा पटेल

मौसम का मिजाज ठीक होते ही कंडीशनिंग कैंप की तिथि की हो जायेगी घोषणा : कृष्णा पटेल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ( बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाली घरेलू सत्र – 2023 -24 को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ( बीसीए) दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। जिसके मद्देनजर सर्वप्रथम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी व विजय हजारे ट्रॉफी में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले 55 संभावित सीनियर मेंस खिलाड़ियों कि शॉर्टलिस्टेड सूची स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए बीसीए सचिव अमित कुमार द्वारा जारी कर दिया गया है। ये उक्त बातें बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है।

कृष्णा पटेल ने आगे बताया कि मौसम का मिजाज को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आयु वर्गो में शामिल खिलाड़ियों का स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप की तिथि व आयोजन स्थल की घोषणा उच्च कोटि के चयनकर्ताओं की समिति, कोच, फिजियो एवं ट्रेनर की देख-रेख में सुव्यवस्थित तरीके से बहुत जल्द की जाएगी। बीसीए सचिव द्वारा विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर 26 अप्रैल 2023 को आवेदन मांगा जा चुका है। वहीं चयनकर्ताओं को लेकर 13 मई 2023 को आवेदन मांगा जा चुका है। जिसकी सूचना और विज्ञापन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट biharcricketassociations.com पर भी अपलोड है।

इसलिए मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए हर प्रकार का संवैधानिक कार्य को पूरी इमानदारी के साथ माननीय सर्वोच्च न्यायालय, संविधान, सुसंगत धाराओं (रूल्स एंड रेगुलेशंस) और कानून का अनुपालन करते हुए बीसीए सचिव अमित कुमार कार्य कर रहे हैं।

सभी बिहारी खिलाड़ी धैर्य पूर्वक अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें और भ्रामक अफवाह फैलाने वाले कुछ फेसबुकिया ठेकेदारों व तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाने वाले कथावाचकों से अपने आपको दूर रखें अथवा अनदेखा कर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से भी परहेज करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.