Tuesday, April 21, 2026
Home बिहारकबड्डी बिहार बालिका कबड्डी टीम प्री क्वार्टरफाइनल में

बिहार बालिका कबड्डी टीम प्री क्वार्टरफाइनल में

प्री क्वार्टरफाइनल में बिहार का मुकाबला चंडीगढ़ से होगा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 दिसंबर। कोलकाता में चल रही 51वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार की बालिका टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डडी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के ग्रुप एफ में खेल रही बिहार टीम ने अपने अहम मुकाबलों में विरोधियों को पराजित किया। पहले मैच में बिहार ने दिल्ली को कड़े मुकाबले में 34–33 से हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे मैच में उसे तमिलनाडु से हार मिली। तीसरे मैच में बिहार की टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए दमन एंड दीव (दमन एंड दीव) को 53–15 के बड़े अंतर से शिकस्त दी और अपने ग्रुप का रनर रहते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। प्री क्वार्टरफाइनल में बिहार का मुकाबला चंडीगढ़ से होगा।

बिहार की बालिका टीम ने दोनों मुकाबलों में संतुलित आक्रमण और सशक्त डिफेंस का शानदार उदाहरण पेश किया। निर्णायक क्षणों में खिलाड़ियों के आपसी तालमेल और आत्मविश्वास ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों और कबड्डी जगत में उत्साह का माहौल है। अब प्री-क्वार्टर फाइनल में बिहार से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights