Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में ठाकुरगंज क्लब 30 रनों से विजयी

किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में ठाकुरगंज क्लब 30 रनों से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

किशनगंज। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किशनगंज जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग के 19वें मैच में ठाकुरगंज क्लब 30 रन से विजयी हुआ।

शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम खगड़ा किशनगंज में ठाकुरगंज क्लब बनाम रेमंड्स क्रिकेट क्लब जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का मैच खेला गया। ठाकुरगंज क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। अयान चौधरी ने 52 रन, आयुष यादव ने 29 रन, आशीष ने 27 रन का योगदान दिया।

रेमंड्स क्रिकेट क्लब के नासिफ ने दो, शाहरुख ने दो और समीर ने 1 विकेट हासिल किये।

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेमंड्स क्रिकेट क्लब जूनियर की टीम 18 ओवर में 136 रन पर ऑल आउट हो गई। नाहिद ने 33 रन, शाहिद ने 21 रन और सरफराज ने 18 रन का योगदान दिया। ठाकुरगंज क्लब के विशाल राय ने 4, उदय ने दो विकेट एवं रवि ने दो विकेट हासिल किये। 4 विकेट लेने वाले ठाकुरगंज क्लब के विशाल राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच विशाल राय को जिले के सीनियर खिलाड़ी सद्दाम ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.