Wednesday, May 20, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय Tennis : जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं, वीजा रद्द

Tennis : जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं, वीजा रद्द

by Khel Dhaba
0 comment

ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया)। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं दिया गया और उनका वीजा बुधवार देर रात मेलबर्न पहुंचने के बाद रद्द कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल ने बृहस्पतिवार तड़के एक बयान में कहा कि जोकोविच प्रवेश आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उचित सबूत प्रदान करने में विफल रहे और उसके बाद उनका ‘‘वीजा रद्द कर दिया गया।’’ मेडिकल छूट मिलने के बाद ही जोकोविच मेलबर्न के लिए रवाना हुए थे। यहां उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लेना था ।

इस बीच दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का ऑस्ट्रेलिया में वीजा रद्द होने पर विभिन्न प्रतिक्रियायें इस प्रकार है।

सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच : मैने नोवाक को बताया कि पूरा सर्बिया उनके साथ है और हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी की इस तरह प्रताड़ना पर तुरंत रोक लगे।

जोकोविच के कोच और 2001 विंबलडन चैम्पियन गोरान इवानीसेविच : ‘‘ऑस्ट्रेलिया की एकदम अलग तरह की यात्रा।’’

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ट्विटर पर : जोकोविच का वीजा रद्द हो चुका है। नियम आखिर नियम है, खासकर ₨ जब बात सीमा की हो। कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है। हमारी कड़ी सीमा नीतियों की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया में कोरोना मृत्युदर कम है। हमें सतर्क रहना होगा।’’

उक्रेन के टेनिस खिलाड़ी सर्जी शखोवस्की ट्विटर पर : ‘‘अगली बार से कोई आपसे बोले कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए तो छह जनवरी 2022 को याद रखना जब विशुद्ध राजनीतिक अहंकार की वजह से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ऐसे देश में प्रवेश नहीं दिया गया जहां सरकारी संस्थानों को प्रवेश मिल रहा था।’’

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी टेनिस सैंडग्रेन ट्विटर पर : ‘‘एक बात साफ है कि दो अलग अलग मेडिकल बोर्ड ने उसे छूट देने को मंजूरी दी। अब राजनेता इसे रोक रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ग्रैंडस्लैम की मेजबानी का हकदार ही नहीं है।’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights