Wednesday, May 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट कोच पवन कुमार को पितृ शोक

कोच पवन कुमार को पितृ शोक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पूर्व रणजी क्रिकेटर व बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कोच पवन कुमार के पिता जी अवधेश कुमार सिंह का गुरुवार (6 जनवरी, 2022) को राजधानी पटना के जक्कनपुर स्थित निवास पर निधन को गया। वे 85 वर्ष के थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री, पुत्रवधू, पोती,नाती व नातिन छोड़ गए हैं। अवधेश कुमार सिंह सरल मृदुभाषी व्यक्ति थे और हमेशा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते थे। खेल में भी उनकी गहरी रूचि थी।


अवधेश कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर बिहार क्रिकेट संघ समेत पटना जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों व प्लेयरों ने शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। खेलढाबा.कॉम परिवार भी ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights