Saturday, June 6, 2026
Home Slider टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की बाथरूम में ली सेल्फी

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की बाथरूम में ली सेल्फी

by Khel Dhaba
0 comment

टीम इंडिया के दमदार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। धनश्री इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है। धनश्री ने अपनी एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बाथरूम सेल्फी पोस्ट की है। धनश्री ने अपनी इस फोटों को शेयर करते हुए अपने फैंस से सवाल किया है, उन्होंने पूछा है बाथरूम सेल्फी अभी भी कोई चीज़ हैं? काफी वक्त हो गया है। उनकी इस सेल्फी पर अब तक लाखों लाइक आ चुके हैं। धनश्री वर्मा की इस तस्वीर पर फैन्स फिदा हो गए हैं और कमेंट में ब्यूटीफुल, क्यूट जैसे कमेंट किए। जबकि एक यूज़र ने लिखा जियो भाभी जी।

टीम इंडिया अभी इंग्लैंड के दौरे पर थी, जहां धनश्री वर्मा युजवेंद्र चहल के साथ ही पहुंचीं थीं। धनश्री ने लगातार इंग्लैंड टूर के अपने फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर किए। 25 साल की धनश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर हैं, उनके कई डांस वीडियो वायरल होते हैं। युजवेंद्र चहल ने भी धनश्री के साथ मिलकर कई डांस वीडियो बनाए हैं।

धनश्री ने हाल ही में लेटेस्ट ट्रेंड पर डांस वीडियो बनाया था, जिसपर पांच मिलियन से ज्यादा व्यूज़ आ गए हैं। धनश्री वर्मा के वीडियो पर कई मिलियन व्यूज़ आते हैं और वीडियो वायरल होते हैं। टीम इंडिया के स्टार युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी लॉकडाउन के दौरान दिसंबर 2020 में हुई थी। धनश्री लगातार आईपीएल मैच या टीम इंडिया के मैच में स्टैंड्स में मौजूद रहती हैं और अपने हसबैंड युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करती हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.