Wednesday, June 17, 2026
Home Slider ऑस्ट्रेलिया दौरे पर Team India दो सप्ताह के क्वारेंटाइन के लिए तैयार: बीसीसीआई

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर Team India दो सप्ताह के क्वारेंटाइन के लिए तैयार: बीसीसीआई

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त दुनिया भर में क्रिकेट की गतिविधियां बंद हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से अभी यह साफ नहीं है कि यह दौरा हो पाएगा या नहीं, लेकिन टीम इंडिया इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर दो सप्ताह के क्वारेंटाइन के लिए तैयार है।


बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने कहा कि भारतीय टीम इस दौरे के लिए सभी सुरक्षा उपाय अपनाने को तैयार है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में धूमल ने कहा, कोई च्वॉइस नहीं है। यदि आप चाहते हैं कि क्रिकेट वापस शुरू हो तो सभी को यह (क्वारेंटाइन) करना होगा। दो सप्ताह का सेल्फ आइसोलेशन ज्यादा बड़ा नहीं है और यह हमारे क्रिकेटरों के लिए अच्छा रहेगा। अभी हमें देखना होगा कि इस क्वारेंटाइन के बाद खिलाड़ियों के लिए क्या शर्तें रहेंगी।


ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक टी-20 वल्र्ड कप होना है लेकिन अरूण धूमल को लगता है कि इस वल्र्ड कप का उस समय हो पाना मुश्किल होगा। ऑस्ट्रेलिया में सितंबर मध्य तक यात्राओं पर पाबंदी है और एक महीने के अंदर इतने बड़े आयोजन की व्यवस्था करना आसान नहीं होगा। इसके अलावा खिलाड़ी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं और आप उन्हें बगैर उचित प्रैक्टिस के सीधे वल्र्ड कप में खेलने की अनुमति कैसे प्रदान करेंगे।


भारत का ऑस्ट्रेलिया का दौरा अभी छह महीने दूर है और हो सकता है कि उससे पहले कुछ खेलों के इवेंट्स शुरू हो जाए। इसके जरिए कोरोना वायरस महामारी के बाद क्या-क्या सावधानियां बरतना है इसका अंदाजा लग जाएगा। न्यूजीलैंड वॉरियर्स रग्बी टीम को ऑस्ट्रेलिया में नेशनल रग्बी लीग के लिए यात्रा करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसका आयोजन इस महीने के अंत में होना है।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.