नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरू होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सीरीज से बाहर हो गया है।
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आगाज 29 जुलाई से शुरू होने वाला है, इसके लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी वेस्टइंडीज पहुंच गए हैं। वहीं मैच से पहले स्टार बल्लेबाज सीरीज से बाहर हो गया है।
बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं कोरोना के कारण टीम इंडिया के उपकप्तान सीरीज से बाहर हो गए हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं केएल राहुल की। केएल राहुल पिछले सप्ताह ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक राहुल को बीसीसीआई की मेडिकल टीम की ओर से एक सप्ताह के आराम और स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी है, ऐसे में अब उनका इस सीरीज में खेलना नामुमकिन के बराबर है।








