Tuesday, June 16, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप : फ्लाइट ड्रामे के कारण शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज टीम से बाहर

टी20 विश्व कप : फ्लाइट ड्रामे के कारण शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज टीम से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को ऑस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ने के लिए निर्धारित उड़ान नहीं पकड़ पाने के कारण वेस्टइंडीज की टी20 विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया है। हेटमायर की जगह समर्थ ब्रूक्स को टीम में लिया गया है।

हेटमायर को शनिवार को गयाना से रवाना होना था लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनके पारिवारिक कारणों से उन्हें सोमवार को उड़ान पकड़ने की अनुमति दे दी थी। इसका मतलब था कि वह गोल्ड कोस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को होने वाले टी20 मैच के लिए उपलब्ध नहीं रह पाते।

उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को सूचित किया वह अगली निर्धारित उड़ान को भी नहीं पकड़ सकते हैं। इसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर करने और उनकी जगह ब्रूक्स को लेने का फैसला किया।

वेस्टइंडीज के क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स ने एक बयान में कहा,‘‘हमने शिमरोन की उड़ान को उनके पारिवारिक कारणों से शनिवार की वजह सोमवार कर दिया था लेकिन उन्हें स्पष्ट कर दिया गया था कि अगर उड़ान में आगे देरी होगी तो हमारे पास उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को रखने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होगा क्योंकि हम इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए टीम की तैयारियों से समझौता नहीं कर सकते।

ब्रूक्स ने पिछले साल दिसंबर में टी20 में पदार्पण किया था और 11 मैचों में उनका औसत 23 का है। हेटमायर ने पिछले विश्वकप में हिस्सा लिया था। उन्होंने अब तक 50 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 21 की औसत से रन बनाए हैं।

वेस्टइंडीज को इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं जिसके बाद वह टी20 विश्वकप के प्रारंभिक चरण में 17 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ होबार्ट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.