32 C
Patna
Friday, March 29, 2024

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : विपिन, बाबुल और अभिजीत की मेहनत गई बेकार, फिर हारा बिहार

पटना। विपिन सौरभ ( 52रन) और बाबुल कुमार (72 रन) के अर्धशतकों और अभिजीत साकेत (तीन विकेट) की मेहनत बेकार चली गई और एक बार फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में बिहार की टीम अच्छे रन बनाने के बाद भी हार गई। आंध्रप्रदेश ने बिहार को 2 विकेट से पराजित किया।

बिहार ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाये। जवाब में आंध्रप्रदेश ने 19.4 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन बना कर मैच 2 विकेट से जीत लिया। आंध्रप्रदेश की जीत में करण शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने 38 गेंदों में 9 चौका व 4 छक्का की मदद से 75 रनों की शानदार पारी खेली।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

बिहार टीम में 3 बदलाव किये गए थे। बाबुल कुमार, साकिब हसन और अनुनय नारायण सिंह को सुरक्षित खिलाड़ी की सूची से मेन टीम में शामिल किया गया।

पीटर मराडी को पहली बार प्लेइंग में जगह मिली जबकि विपिन सौरभ की टीम में वापसी हुई। अनुनय नारायण सिंह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बाबुल कुमार की जगह दूसरी पारी में खेले।

बेहतर परफॉरमेंस कर रहे राघवेंद्र प्रताप को प्लेइंग इलेवन में जगह न देना समझ से परे है। कारण क्या है यह तो नहीं पता।

बिहार टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज विपिन सौरभ और बाबुल कुमार ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। दोनों ने अर्धशतक जमाए। 83 गेंदों में दोनों के बीच 118 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इन दोनों के अलावा उपकप्तान शकीबुल गणि और सचिन कुमार सिंह ने अपनी बल्लेबाजी के अनुरुप खेल दिखाया और तेज रन बनाते हुए निर्धारित 20 ओवर में बिहार टीम का स्कोर 181 रन पहुंचा दिये।

बिपिन सौरभ ने 39 गेंदों में 4 चौका व 3 छक्का की मदद से 52, बाबुल कुमार ने 50 गेंद में दस चौका व 1 छक्का की मदद से 72, शकीबुल गणि ने 17 गेंद में दो चौका व 2 छक्का की मदद से नाबाद 33, सचिन कुमार सिंह ने 14 गेंद में 3 चौका की मदद से नाबाद 19 रन बनाये। आंध्रप्रदेश की ओर से केवी शशिकंठ ने 36 रन देकर दो विकेट चटकाये।

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्रप्रदेश की शुरुआत खराब रही। हर बार की तरह इस बार अभिजीत साकेत ने सलामी बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिकने दिया। पहले अभिषेक रेड्डी फिर अश्विन हेबर और उसके बाद केएस भारत को पवेलियन भेजा। हालांकि कुछ तेज रन जरूर पर 41 रन पर आंध्रप्रदेश के दो विकेट गिर गए। इसके बाद अनुज राज ने काम किया और हर्ष विक्रम ने एक-एक विकेट चटका कर 68 पर आधी टीम को पवेलियन भेज दिया पर करण शिंदे जो गुंटा खाड़ा वह बिहार के गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बन गया और जीत की उम्मीद लगाए बैठे बिहार के क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया।

आंध्रप्रदेश की ओर से अभिषेक रेड्डी ने 1, अश्विन हेबर ने 25,केएस भारत ने 5, जीएच विहारी ने 9, रिक्की भूईने 37, एसके रशीद ने 15, करण शिंदे ने 75,गिरिनाथ रेड्डी ने 4, केवी शशिकंठ ने नाबाद 6, अयप्पा बंदारु ने नाबाद ने 1 रन बनाये। बिहार की ओर अभिजीत साकेत ने 31 रन देकर 3, हर्ष विक्रम सिंह ने 43 रन देकर 2 विकेट चटकाये। बिहार ने कुल 8 गेंदबाजों को आजमाया।

क्रिकेट जानकारों का कहना है कि आज बिहार को जीतना चाहिए था पर कहीं न कहीं कुछ गलती हुई। अनुज राज ने 1 ओवर में 5 रन दिया पर उसे रोक दिया गया। इंड बदलाव के चक्कर में साकिब को गेंदबाजी और उस ओवर में 17 रन बन गया। पीटर मराडी ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिया और फिर उनका इंड बदल दिया गया। दूसरे ओवर में 18 रन दे डाले। कप्तान आशुतोष अमन 2 ओवर में 12 दिये और फिर खुद को गेंदबाजी से हटा लिया। लक्ष्य जीत था या कुछ और पता नहीं।

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights