30 C
Patna
Friday, March 29, 2024

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : नागालैंड पर बिहार की बंपर जीत

पटना। बिहार ने नागालैंड को 6 विकेट से हरा कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट में शानदार शुरुआत की।
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में नागालैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाये। बिहार ने 146 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में चार विकेट पर 148 रन बना कर मैच छह विकेट से जीत लिया।

टॉस नागालैंड ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाजों को बिहारी गेंदबाजों ने सस्ते में चलता किया। इसके बाद आर जोनाथन के 66 रन और चेतन बिस्ट के 43 रनों की मदद से नागालैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाये। जोनाथन ने 60 गेंद में 5 चौका और 1 छक्का की मदद से 66 और चेतन विष्ट ने 35 गेंद में 1 चौका व 2 छक्का की मदद से 43 रन बनाये। इसके अलावा जोसुआ ने 6, सेजले ने 9, एसएस मुंडे ने 3, एएम सिंह ने 7, जिमोमी ने 1 रन बनाये। अतिरिक्त से 10 बने।

बिहार की ओर से अनुज राज ने 32 रन देकर चार, अभिजीत साकेत ने 19 रन देकर 2 और राघवेंद्र प्रताप ने 24 रन देकर 1 विकेट चटकाये। बिहार की ओर आशुतोष अमन ने 25,सचिन कुमार सिंह ने 27 और हर्ष विक्रम सिंह ने 15 रन खर्च किये पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

जवाब में बिहार ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 148 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। बिहार की ओर से मंगल महरौर ने 39 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 47, सचिन कुमार सिंह ने 18 गेंद में 3 चौका व 2 छक्का की मदद से नाबाद 34 रन बनाये। इसके अलावा बिपिन सौरभ ने 19 गेंद में 3 चौका व 2 छक्का की मदद से 29,शकीबुल गणि ने 27 गेंद में 1 छक्का की मदद से 22 और पीयूष कुमार सिंह ने 19 और राघवेंद्र प्रताप ने नाबाद 3 रन बनाये।
नागालैंड की ओर से एएम सिंह ने 26 रन देकर 1, नागहो ने 22 रन देकर 1, एसएस मुंडे ने 24 रन देकर 1 और तहमीद ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights