Friday, June 5, 2026
Home Slider सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी : कल से प्रैक्टिस में जुटेगी बिहार टीम

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी : कल से प्रैक्टिस में जुटेगी बिहार टीम

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी खेलने गई बिहार टीम के सदस्य एक-दूसरे से आठ दिनों के बाद शुक्रवार को मिले और एक-दूसरे का हाल चाल पूछा। बिहार टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को जिम में पसीना बहाया और शनिवार से खिलाड़ी अभ्यास में जुट जायेंगे।

बिहार टीम चेन्नई एक जनवरी को पहुंची थी। होटल में इंट्री के बाद टीम कोविड-19 को लेकर बायो बबल के अंदर रह रही थी। सभी खिलाड़ियों को सिंगल शेयरिंग रूम दिया गया था और एक-दूसरे से मिलने पर पाबंदी। खाना बगैरह सारी चीजें रूम में पहुंच रही थी।

चेन्नई पहुंचने के बाद टीम के सदस्यों व सपोर्टिंग स्टॉफ के अबतक उनके चार कोविड-19 के टेस्ट हो चुके हैं और सभी में रिपोर्ट निगेटिव आया है।

शनिवार से बिहार टीम अभ्यास करने के लिए चेपक स्टेडियम या कॉलेज ग्राउंड पर जायेगी। सुबह के सत्र में प्रैक्टिस करना है। सुबह होटल छोड़ने के समय टीम के सदस्यों का थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा टेम्प्रेचर नापा जायेगा। उसके बाद ग्राउंड में भी टेम्प्रेचर नापा जायेगा। ग्राउंड के अंदर भी कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.